top of page
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube

IND vs AUS: कपिल देव और इमरान खान के खास क्लब में शामिल हुए रवींद्र जडेजा, ट्रेविस हेड को बनाया 500वां शिकार

By:

Aaj Tak

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन बुधवार (एक मार्च) को भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने पहली पारी में चार विकेट ले चुके हैं।


जडेजा ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर 298 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 503 विकेट हो चुके हैं। उन्होंने 63 टेस्ट में 263 विकेट, 171 वनडे मैचों में 189 विकेट और 64 टी20 मैचों में 51 विकेट हासिल किए हैं। जडेजा ने पहले दिन ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ को आउट किया। वह 500 विकेट पूरे करते ही भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के खास क्लब में शामिल हो गए।


रिकॉर्ड की बात करें तो जडेजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उसने पहले कपिल देव ने यह उपलब्धि हासिल की थी। कपिल देव ने 356 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 9031 रन बनाए थे और 687 विकेट अपने नाम किए थे।


जडेजा पांच हजार रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी हैं। जडेजा और कपिल देव के अलावा पाकिस्तान के वसीम अकरम, इमरान खान, शाहिद अफरीदी, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस, शॉन पोलाक, इंग्लैंड के इयान बॉथम, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी और श्रीलंका के चामिंडा वास यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।



Latest News

1/3/35

IND vs AUS Video: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उमेश के छक्के देख हैरान रह गए कोहली-रोहित, देखें कैसी थी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट गई। हालांकि, मुख्य बल्लेबाजों के आउट होने के बाद उमेश यादव ने दो बेहतरीन छक्के लगाए और उनकी बल्लेबाजी देख विराट कोहली और रोहित शर्मा हैरान रह गए।

1/3/23

Priyanka Chopra: अब अदाकारी के साथ दिमाग का भी कमाल दिखाएंगी प्रियंका चोपड़ा, इस टॉपिक पर बनाएंगी वेब सीरीज

प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' के अपने फर्स्ट लुक से इंटरनेट पर धमाल मचा दिया और जहां प्रशंसक इस सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री ने अपनी अगली डिजिटल सीरीज साइन कर ली है।

1/3/23

Indian Army: सेना हॉवित्जर से देगी दुश्मन को जवाब, 307 ATAGS तोप खरीदने की तैयारी; सुरक्षा बलों का मेगा प्लान

पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज (PFFR) में 26 अप्रैल से 2 मई के बीच सबसे लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम स्वदेशी तोप यानी 155 मिमी/52 एडवांस टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) का परीक्षण किया गया था। उन्नत आर्टिलरी गन सिस्टम परियोजना डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई एक आधुनिक 155 मिमी तोप है।

Subscribe to Receive Our Latest  News

About Us

Aaj Tak Channel is a 24-hour Hindi language Newsportal network based in Noida, Uttar Pradesh that carries news, current affairs and business programming in India.

@ Copyright © 2023 Aajtakchannel.in

bottom of page